Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशBareilly News: बाइक निकालने के विवाद में दो समुदायों में हिंसक झड़प

Bareilly News: बाइक निकालने के विवाद में दो समुदायों में हिंसक झड़प

-

– एक वर्ग के 100 से ज्यादा लोगों ने धारदार हथियारों के साथ घर में घुसकर किया हमला


बरेली। आंवला तहसील के सिरौली क्षेत्र में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना गांव अजमेर में हुई। यहां बाइक निकालने के विवाद ने सांप्रदायिक रूप ले लिया। घटना उस समय हुई जब सौरभ गेहूं काटकर घर लौट रहा था। रास्ते में दूसरे समुदाय के लोगों ने उसकी बाइक के पास से सटकर अपनी बाइक निकाली। विरोध करने पर उन्होंने सौरभ की पिटाई कर दी।

शुरूआत में ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया। लेकिन कुछ देर बाद दूसरे समुदाय के 100 से ज्यादा लोग लाठी-डंडे और छुरी लेकर सौरभ के घर पहुंच गए। उन्होंने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों पर हमला कर दिया।

इस हमले में करन, उसकी पत्नी मीरा, बेटे सौरभ और ऋषभ, बाबू, जितेंद्र, सतीश की पत्नी लक्ष्मी, माया, किरण और नंदिनी घायल हो गए। दूसरे पक्ष से मुन्नन और हसनैन अली को भी चोटें आईं। थाना अध्यक्ष रामरतन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

सभी घायलों को रामनगर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। करन और उसकी पत्नी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ मीरगंज अंजनी कुमार तिवारी ने गांव का दौरा किया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts