Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशमिट्टी खुदाई के दौरान रेलवे ट्रैक के किनारे मिला मोर्टार बम

मिट्टी खुदाई के दौरान रेलवे ट्रैक के किनारे मिला मोर्टार बम

सीओ अजय कुमार ने बताया कि रामगंगा क्षेत्र से बरामद मोर्टार बम को आर्मी की मदद से नष्ट कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

-

– सूचना पर पहुंची आर्मी और पुलिस ने कराया डिस्पोज, संयुक्त जांच शुरू।

बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रामगंगा इलाके में एक पुराना मोर्टार बम मिलने से हड़कंप मच गया। मंगलवार रात करीब एक बजे रेलवे ट्रैक के किनारे मिट्टी डालने के लिए खुदाई कर रहे मजदूरों को जमीन के भीतर से यह बम मिला। मजदूर तुरंत काम छोड़कर वहां से भाग गए।

सूचना मिलते ही सुभाषनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल इलाके को घेर लिया। आर्मी की बम निरोधक टीम को बुलाया गया। टीम ने बम को सुरक्षित तरीके से डिस्पोज कर दिया।
स्थानीय पुलिस के अनुसार यह बम काफी पुराना है। इससे पहले भी इसी क्षेत्र में अंग्रेजों के समय का एक पुराना बम मिल चुका है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह बम भी उसी काल का हो सकता है।

सीओ अजय कुमार ने बताया कि रामगंगा क्षेत्र से बरामद मोर्टार बम को आर्मी की मदद से नष्ट कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अब इलाके में और विस्फोटक होने की आशंका को देखते हुए जांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts