Homeउत्तर प्रदेशMeerutबांग्लादेशियों को सिखाया जाए सबक: हिंदू स्वाभिमान

बांग्लादेशियों को सिखाया जाए सबक: हिंदू स्वाभिमान

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में भारत में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को हिन्दू स्वाभिमान संस्था के दर्जनों सदस्यों ने कमिश्नरी चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान हिन्दू स्वाभाविक संस्था के दर्जनों सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे और भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान सदस्यों ने बांग्लादेशी सामानों के बहिष्कार का आह्वान किया। चेतावनी दी कि अगर तिरंगे का अपमान और हिंदुओं पर हमले जारी रहे तो भारतीय चुप नहीं बैठेंगे। प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज ने कहा कि, जिस प्रकार की घटनाएं बांग्लादेश के हिन्दू भाई बहनों के साथ घटित हो रही है, वह क्रूरता की सभी हद पार कर देना वाला तथा मानव अधिकारी की हत्या है। भारत को तत्काल प्रभाव से बांग्लादेश से मैत्री संबंध समाप्त कर देना ही न्यायोचित होगा।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए भारत देश के लोग दिन-रात अपनी आवाज उठा रहे हैं, बावजूद देखकर सरकार बांग्लादेश पर कार्रवाई करने के बजाय शांत बैठी है।

उन्होंने कहा कि, अगर हम भारतवासी अपनी पावर दूसरे देश को नहीं दिखाएंगे, तो हम भारतवासियों पर इसी तरह अत्याचार होते रहेंगे और हमारे हिंदू देवी देवताओं के मंदिर तोड़े जाते रहेंगे और हिंदू बहन बेटियों के साथ बलात्कार की वारदात भी लगातार बढ़ती जाएंगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts