HomeTrendingअज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

-

 बीमार बेटे से मिलने आ रहे था घर, मौके पर तोड़ा दम


अमरोहा। उझारी क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हसनपुर-संभल मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव बागड़पुर निवासी 29 वर्षीय भोला कुमार पुत्र देवकी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, भोला तीन दिन पहले मजदूरी करने के लिए हापुड़ गया था। मंगलवार शाम उसे अपने बेटे की तबीयत खराब होने की सूचना मिली, जिसके बाद वह तुरंत बाइक से घर के लिए रवाना हो गया।

मैरिज हॉल के पास हुआ हादसारात में जब भोला कुमार की बाइक हसनपुर-संभल मार्ग पर उझारी स्थित एक मैरिज हॉल के पास पहुंची, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भोला कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

भोला कुमार की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी गीता, दो बेटे आयुष और अभियांश, तथा बेटी पायल को छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

उझारी चौकी प्रभारी अनिल कुमार त्यागी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts