spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, February 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident NewsBahraich Accident: हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की मौत,...

Bahraich Accident: हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की मौत, रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर

-

–  दोनों रिश्ते में ममेरे भाई थे।

बहराइच। नानपारा मार्ग पर झिंगहा घाट के पास शुक्रवार सुबह एक रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य छात्र घायल हो गया। घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

 

 

मृतकों की पहचान रामगांव थाना क्षेत्र के राजापुर माफी गांव निवासी मस्तराम (17) और उसके मामा के लड़के रोहित के रूप में हुई है। घायल छात्र का नाम जयहिंद है। तीनों शुक्रवार सुबह करीब सात बजे बाइक से नगर के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए घर से निकले थे।
जब वे झिंगहा घाट के पास स्थित हनुमान मंदिर के सामने पहुंचे, तभी रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर रामगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मस्तराम और रोहित की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। घायल जयहिंद को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक मस्तराम के पिता आशाराम ने बताया कि बस की टक्कर से उनके बेटे और उनके साले के बेटे की जान चली गई है। रामगांव थाना प्रभारी गुरुसेन सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts