HomeEducation Newsअलेक्जेंडर एथलीट क्लब में ऑल इण्डिया स्नूकर चैम्पियनशिप आठ अप्रैल से

अलेक्जेंडर एथलीट क्लब में ऑल इण्डिया स्नूकर चैम्पियनशिप आठ अप्रैल से

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ।  एलैक्जेण्डर  एथलैटिक क्लब में ऑल इण्डिया स्नूकर चैम्पियनशिप आठ अप्रैल से सोलह अप्रैल  तक  होने जा रही है।

मीडिया प्रभारी अमन अग्रवाल ने बताया की ऑल इण्डिया स्नूकर चैम्पियनशिप में देश भर के जाने माने खिलाडी भाग लेंगे । जिसमे इण्डिया नंबर  2 आदित्य मेहता मुम्बई से आ रहे है। इनकी विश्व मे 49वी रैकिंग है। ये इण्डिया और अन्तर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट देश विदेश मे खेलते हैÜ  2013 मे एशियन गेम्समे स्नूकर व विश्व गेम्स मे बहुत मेडल जीते है। इसके अलावा पारस गुप्ता आगरा से आ रहे है। पारस ने 6 रेड स्नूकर मे सिल्वर मेडल जीता जो प्रतियोगिता कोलम्बो श्रीलंका मे 2024 मे हुयी थी। इनके साथ-साथ मलकीत सिंह इण्डिया नंबर  4 ने भी कई प्रतियोगिता मे स्वर्ण पदक जीते है। लक्ष्मण रावत इण्डिया नंबर  3 भी आ रहे है। कई खिलाड़ी जो पहले इण्डिया रैंक 16 मे है जैसे मनन चन्द्रा, पुष्पेन्द्र सिंह, अभिषेक आहुजा और मौहम्मद हुसैन भी आ रहे है। साथ-साथ ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड  के नंबर एक खिलाडी भी भाग लेंगे।

 हरियाणा , पंजाब , जम्मू एण्ड कश्मीर के नंबर एक खिलाडी भी आ रहे है। महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर पश्चिम, बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड से भी अच्छे खिलाड़ी इस प्रतियोगिता मे भाग ले रहे है। आयोजन सचिव आनंद अरोड़ा ने बताया की विजेता को डेढ़ लाख रुपए और उप विजेता को 75 हजार रुपए मिलेंगे। टूर्नामेंट में हर चरण के विजेता को भी नकद इनाम मिलेगा। इस मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, सचिव संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राहुल दास, बिलियर्ड सचिव संजय शर्मा और अंशुल मौजूद थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts