spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSAZAMGARH NEWS: पूर्व प्रधान की घर में गोली मारकर हत्या

AZAMGARH NEWS: पूर्व प्रधान की घर में गोली मारकर हत्या

-उत्तर-प्रदेश के आजमगढ़ में एक पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बदमाशों ने घर के बरामदे में सोते समय वारदात को अंजाम दिया।

-

आजमगढ़– अहरौला थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव के पूर्व प्रधान श्रीराम चौहान (60) की अज्ञात बदमाश ने रविवार की रात सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों को घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हुई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई।

आलमपुर गांव निवासी श्रीराम चौहान गांव के प्रधान रह चुके हैं। रविवार की रात वह परिवार के साथ खाना खाकर घर के बरामदे में रोज की तरह सोए हुए थे। रात में सोते समय अज्ञात हमलावर ने गोली मार कर हत्या कर दी। परिजनों को घटना की जानकारी रात में नहीं हो सकी।

सोमवार की सुबह जब लोग सोकर उठे तो उनकी चारपाई के नीचे खून बिखरा हुआ देखा। पास जाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। हत्या की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं जानकारी होने पर सीओ फूलपुर किरण पाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। श्रीराम चौहान चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts