HomeAccident NewsAyodhya accident news: एक के बाद एक आपस में भिड़े तीन डंपर,...

Ayodhya accident news: एक के बाद एक आपस में भिड़े तीन डंपर, एक में लगी आग, चालक और क्लीनर जिंदा जले

-

– डंपर में आग लगने से चालक और क्लीनर जिंदा जले, घंटो लगा रहा जाम।


अयोध्या। एक के बाद एक तीन डंपर आपस में भिड़ गए। टक्कर होने के बाद एक डंपर में आग लग गई। हादसे में चालक और क्लीनर जिंदा जल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

अयोध्या में 3 डंपरों की आपस में भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दो डंपरों में भीषण आग लग गई। हादसे में 2 लोग जलकर मर गए। उन्हें डंपर से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, लेकिन तब तक डंपर पूरी तरह जल चुके थे। पुलिस को एक डंपर से दो शव मिले। शव इतने जल गए थे कि उन्हें पहचानना मुश्किल था। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

हादसा सुबह रायबरेली नेशनल हाईवे पर सेवरा मोड़ के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, सेवरा मोड़ के पास एक डंपर अचानक ब्रेक मार दिया, तभी पीछे से आ रहे दो और डंपर आपस में टकरा गए। दोनों डंपरों में आग लग गई। पलभर में आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें 1 किमी दूर से दिखाई दे रही थीं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

थोड़ी देर बाद इनायतनगर थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद फायर स्टेशन के आॅफिसर प्रदीप पांडेय 3 गाड़ियों के साथ पहुंचे। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद पुलिस ने सबसे पीछे वाले डंपर से दो जले हुए शव बरामद किए।

हादसे के कारण हाईवे पर दोनों तरफ करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। क्रेन बुलवाकर डंपरों को सड़क से हटवाया गया। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने कहा- सभी डंपर गिट्टी से लदे हुए थे। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मृतकों की पहचान की जा रही है। गाड़ी मालिकों की सूचना दे दी गई है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts