Homeउत्तर प्रदेशMeerutदेहव्यापार कराने की आरोपी आयशा नहीं लगी हाथ

देहव्यापार कराने की आरोपी आयशा नहीं लगी हाथ

-

– स्पा की आड़ में करा रही थी अनैतिक काम, लोगों को हनी ट्रैप में फंसा रही थी।


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। मेडिकल के मंगलपांडे नगर स्थित पॉश कालोनी में दी सीजर फैमिली स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी कराने वालों को भले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हो। लेकिन स्पा की संचालिका आयशा खान का पुलिस 50 दिन बाद भी सुराग नहीं लगा सकी। वहीं, दूसरी ओर महानगर में तमाम ओयो व घरों में बना दिए गए होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा पुलिस संरक्षण में फल-फूल रहा है। इनमें स्कूल ड्रेस में नाबालिग बालिकाएं ले जाई जा रही हैं। अपनी ओर से कार्रवाई की पहल के बजाए तहरीर नहीं मिली, ये बात कहकर पुलिस कार्रवाई से भाग रही है।

 

बता दें कि बीती 19 नवंबर को एसएसपी के आदेश पर एसपी सिटी के निर्देशन पर सीओ सिविल लाइन के साथ पुलिस ने दी सीजर फैमिली स्पा पर छापा मारा था। कार्रवाई के दौरान मौके से नौ युवतियों व सात पुरुषों को पकड़ा था। देर रात महिला थाना से सभी पकड़ी गर्इं युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था।

इस मामले में संचालिका आयशा को मुख्य आरोपी व किन्नर आनिया उर्फ आलिया को आरोपी बनाया गया था। वहीं किन्नर आलिया उर्फ आनिया समेत मौके से पकडे गए सभी सात पुरुषों को जेल भेज दिया गया था। लेकिन मुकदमे में नाम शामिल किए जाने के बाद भी मुुख्य आरोपी आयशा तक पुलिस नहीं पहुंच सकी।

इस संबंध में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हनीट्रैप में भी फंसाने का आरोप

आयशा पर अपने यहां स्पा कराने आने वाले लोगों का गोपनीय रूप से वीडियो बनाकर बाद में उनसे रुपये वसूलने का भी आरोप है। कई लोगों ने पुलिस को खुलासा होने के बाद अपनी पीड़ा बताई थी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts