Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News In Hindi: अपनी अपनी फील्ड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले...

Meerut News In Hindi: अपनी अपनी फील्ड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। स्पोर्टस पर्सन्स गैलेक्सी के तत्वाधान में आयोजित वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित खिलाड़ियों के सम्मेलन में मुख्य अतिथि अर्जुन एवार्ड अल्का तोमर को आयोजक विष्णु कुमार शर्मा एवं संयोजक संजीव मित्तल द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान अपने समय के जाने माने खिलाड़ी एक-दूसरे से मिलकर आनन्दित हुए एवं अपने समय की याद ताज़ा करके फिर से अपने अतीत में खो गये। दीपक मिल्टन ने कुछ गानों की प्रस्तुति दी। सभी ने उत्साह वर्धन किया।

 

 

विष्णु शर्मा द्वारा दी गई गजलों की प्रस्तुति में मेहंदी हसन की दुनिया किसी के प्यार में जन्नत से कम नहीं, मुमकिन नहीं है वक्त की रफ्तार रोक लें,आपको देख कर देखता रह गया, होश वालों को खबर क्या बेखुदी क्या चीज है। इन खूबसूरत गीतों को सुनकर सभी मंत्रमुग्ध होकर तालियां बजाने के लिए मजबूर हो गए।

कार्यक्रम में अन्य सम्मानित खिलाड़ियों को भी अर्जुन अवार्ड से सम्मानित अल्का तोमर द्वारा सम्मानित किया गया। जिनमें अशोक आनन्द-क्रिकेटर, रवि बोहरा-क्रिकेटर, राकेश मेहरा क्रिकेटर, रफी उल्ला खान. क्रिकेटर, वेद प्रकाश शर्मा हॉकी प्लेयर, राजा राम एथलेटिक कोच, वेद प्रकाश फुटबालर को भी सम्मानित किया गया। जिसके चलते सभी खिलाडियों ने अल्का तोमर का आभार व्यक्त किया। इस दौरान आयोजनकर्ताओं ने बताया कि, इस आयोजन का मुख्य उददेश्य उभरते खिलाडियों को प्रोत्साहित करना और पुराने खिलाड़ियों से पारस्परिक सम्बन्ध बनाना था। जिसका अनुभव बेहद अलग दिखा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts