HomeSports Newsकोहली का अपमान कर रही ऑस्ट्रेलियन मीडिया

कोहली का अपमान कर रही ऑस्ट्रेलियन मीडिया

-


एजेंसी, मेलबर्न: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मैच में दोनों टीमें अपने खेल-खेल के साथ नोकझोंक के लिए भी सुर्खियों में है। खास तौर से विराट कोहली और सैम कोंस्टास के बीच हुआ विवाद अभी भी थमने का नाम ले रहा है।

मेलबर्न टेस्ट मैच के पहले दिन विराट और कोंस्टस के बीच कंधे की टक्कर हुई थी। इसे लेकर विराट कोहली पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना और 1 डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया था। मैदान पर तो यह मामला शांत हो गया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया मीडिया में माहौल अभी भी गर्म है।

खास तौर से विराट कोहली के लिए ऑस्ट्रेलिया मीडिया हद से ज्यादा गिर गई है। सिडनी टाइम्स मैगजीन ने तो सारी हदों को पार कर विराट के लिए ऐसा शब्द का प्रयोग किया जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। सिडनी टाइम्स ने सैम कोंस्टस की तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘विराट आई एम योर फादर’, सिडनी टाइम्स की इस हरकत के बाद से उसकी खूब आलोचना हो रही है।

बता दें कि ये वही सिडनी टाइम्स है जब विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे तो उन्हें किंग शब्द से संबोधित किया था। टीम इंडिया के इस दिग्गज के लिए तारीफों के पुल बांधे थे, लेकिन सैम कोंस्टस के साथ हुए विवाद के बाद अब सिडनी टाइम्स विराट को सबसे बड़ा विलेन बता रहे हैं। यह पूरी तरह से इस मैगजीन के दोहरे चरित्र को दिखाती। इससे भी बड़ी बात यह है कि विराट कोहली जैसे खिलाड़ी के लिए इस पत्रिका ने अपनी मयार्दा का भी ख्याल नहीं रखा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts