Homeउत्तर प्रदेशMeerutअतुल प्रधान ने संगीत सोम पर लगाए आरोप

अतुल प्रधान ने संगीत सोम पर लगाए आरोप

-

– सरधना के सपा विधायक अतुल प्रधान ने भाजपा पूर्व विधायक ठा. संगीत सोम पर लगाए आरोप।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरधना के सपा विधायक अतुल प्रधान की पूर्व विधायक संगीत सोम को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने हाल ही में संगीत सोम के केकेआर टीम में बांग्लादेशी खिलाड़ी को शामिल करने पर शाखरूख खान को गद्दार कहने पर गंभीर आरोप लगाए।

 

अतुल प्रधान ने संगीत सोम पर लगाए ये बड़े आरोप, देखिये video….

 

 

अतुल प्रधान ने कहा कि ठा. संगीत सोम की पहली और आखिरी प्राथमिकता सिर्फ पैसा है। जिसके लिए वह कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अपनी सुरक्षा को लगातार बनाए रखने के लिए वह कुछ भी कर सकते हैं। हाल ही में शाहरूख खान का नाम भी उन्होंने पैसा और सुरक्षा को लेकर दिया है। उन्होंने संगीत सोम को मिली धमकी पर कहा कि इस मामले की किसी निष्पक्ष जांच एजेंसी से जांच होनी चाहिए, ताकि सच सामने आ सके।

अतुल प्रधान ने कहा कि पूर्व विधायक संगीत सोम अनर्गल बयान देते हैं। उन्हें पहले बसपा से टिकट की चाहत थी, फिर सपा में चक्कर काटकर लोकसभा का चुनाव लड़े। इसके बाद भाजपा में आकर टिकट लेते हुए हिंदूवादी नेता बन गए और अब धार्मिक उन्माद फैला रहे हैं।

 

 

सपा विधायक ने कहा कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री भारत मे शरण लिए हुए है इस पर कभी किसी ने बयान नही दिया। कोर्डिन सिरप बॉर्डर पर कौन सप्लाई करता था,भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोग है, लेकिन इस पर कोई बयान नहीं दे रहा है। इन लोगों को सिर्फ हिंदू-मुस्लिम की बात चलानी है।

अतुल प्रधान ने कहा कि मंच से हिंदू-मुसलमान की बात करने वाले संगीत सोम के मुसलमानों के साथ व्यापारिक साझेदारियां हैं। इस सच को भी सामने लाना चाहिए। ताकि जनता को पता चल सके कि किस तरह धार्मिक वैमनस्य फैलाकर भाजपा के लोग समाज में बंटवारा कर रहे हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts