Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में एटीएम बूथ में चोरी की कोशिश, लोगों ने चोर को...

मेरठ में एटीएम बूथ में चोरी की कोशिश, लोगों ने चोर को पकड़कर खंभे से बांधा

-

– पिटाई का वीडियो वायरल।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एटीएम बूथ में चोरी की कोशिश कर रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पकड़कर खंभे से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। काफी देर तक मौके पर हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। घटना के दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब एक युवक आरोपी को छुड़ाने के लिए वहां पहुंचा तो मौजूद लोगों ने उसे सख्त हिदायत देकर वहां से वापस भेज दिया। लोगों का कहना है कि आरोपी एटीएम बूथ में चोरी की कोशिश कर रहा था, तभी उसे पकड़ लिया गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी काफी देर तक खंभे से बंधा रहा, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ही पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर घटना की पड़ताल की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts