Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: परीक्षितगढ़ क्षेत्र में दुल्हा-दुल्हन की गाड़ी को रोककर लूट का प्रयास,...

मेरठ: परीक्षितगढ़ क्षेत्र में दुल्हा-दुल्हन की गाड़ी को रोककर लूट का प्रयास, पुलिस मामले की जांच में जुटी

-

– परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में देर शाम पीछे से आई बारात की गाड़ियों को देख भागे बदमाश।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। परीक्षितगढ़ क्षेत्र में सौदत-असीलपुर संपर्क मार्ग पर बुधवार रात एक बड़ी वारदात टल गई। शादी समारोह से लौट रहे दुल्हा-दुल्हन की गाड़ी को अज्ञात बदमाशों ने रोककर लूटने का प्रयास किया, लेकिन पीछे से आती बारात की गाड़ियों को देखकर बदमाश मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, गांव असीलपुर निवासी मोहसिन पुत्र रहीस अहमद की बारात बुधवार दोपहर गांव सौदत में गई थी। देर शाम करीब आठ बजे बारात विदा होकर वापस लौट रही थी। सबसे आगे दुल्हा-दुल्हन की गाड़ी चल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आई एक कार ने उन्हें अचानक ओवरटेक कर रोक लिया और लूट की कोशिश की। तभी बारात की तीन-चार अन्य
गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं, जिसके कारण बदमाश अपनी कार लेकर मौके से भाग निकले।
घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई, जिस पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। लूट का प्रयास सुनकर सौदत गांव से भी सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर इकट्ठा हो गए और बदमाशों की तलाश की, लेकिन आरोपी पुलिस और ग्रामीणों के हाथ नहीं लग सके।

लोगों का कहना है कि यदि बारात की गाड़ियां कुछ देर और पीछे रह जातीं, तो बड़ी वारदात हो सकती थी। पुलिस मामले की जांच कर राहगीरों से भी पूछताछ कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts