HomeCRIME NEWSसात साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा न लिखने का...

सात साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा न लिखने का आरोप

-

  • घर में अकेली सात साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास
  • पुलिस पर मुकदमा न लिखने का आरोप

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। पड़ोसी किशोर ने घर में अकेली सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर दिया। तभी अचानक बच्ची की मां पहुंच गई। जिसके शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। देर शाम पीड़ितों की तहरीर पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

मूल रूप से बिहार का रहने वाला एक परिवार नौचंदी थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। घर का मुखिया फलों का ठेला लगाकर अपने परिवार की गुजर-बसर करता है। परिवार में पत्नी के सिवा सात साल और तीन साल की दो बच्चियां हैं। बताया जाता है कि गुरुवार को बच्चियों का पिता अपने काम पर गया था। दोपहर को बच्चियों की मां भी दोनों को अकेला छोड़कर घर से बाहर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 15 वर्षीय किशोर घर में दाखिल हो गया। जहां उसने सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी बीच बच्ची की मां वहां पहुंच गई। आरोपी को गंदी हरकत करते देखा महिला ने शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शाम को बच्ची का पिता घर पहुंचा तो घटना की जानकारी मिलने पर उसके होश उड़ गए।

पीड़ित परिवार ने देर रात थाने पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts