spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeTrendingअरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को दिया झटका

अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को दिया झटका

-

  • दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी आप


नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन पर अकलें लगाई जा रहीं थी। वहीं, अब अरविंद केजरीवाल ने इन खबरों का खंडन कर दिया है। केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है।

आम आदमी पार्टी दिल्ली में यह चुनाव अपने दम पर लड़ेगी।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गठबंधन की तमाम खबरों को गलत साबित करते हुए ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है, “दिल्ली में अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है। इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सहमति अंतिम चरण में है। कांग्रेस को 15 सीटें, इंडिया गठबंधन के अन्य गठबंधन सदस्यों को 1-2 और बाकी सीटें आप को मिलेंगी।

खबर ये भी आई थी कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं की एक बैठक भी हुई जिसके बाद ये कयास लगने और तेज हो गए कि दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो सकता है। बता दें कि इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के साथ गठबंधन से इनकार कर चुके हैं। लेकिन एक बार फिर दोनों दलों के बीच गठबंधन की खबरों ने तूल पकड़ा। वहीं अब अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ अलायंस की किसी भी संभावना को खारिज कर दिया है।

राजधानी दिल्ली में अगले साल की शुरूआत में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच माना जा रहा है। 8 फरवरी 2020 को हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत हासिल करते हुए 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा को 8 सीटों पर जीत मिली जबकि कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts