Homeन्यूज़अरमान मलिक पर चार शादियों का आरोप

अरमान मलिक पर चार शादियों का आरोप

-

मुंबई। फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस फेम अरमान मलिक फिर अपनी शादियों को लेकर सुर्खियों में है। इस बार वो अपनी शादियों की वजह से मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। पटियाला कोर्ट ने अरमान मलिक और उनकी दोनों बीवियों पायल मलिक और कृतिका मलिक को समन जारी कर 2 सितंबर को पेश होने को कहा है। उन पर 2 नहीं बल्कि चार शादियों का आरोप लगा है। अरमान और उनकी पत्नियों को ये समन दविंदर राजपूत नाम के शख्स की दायर याचिका पर जारी हुआ। याचिका में अरमान पर चार शादियां करने का आरोप लगाया गया और इसे हिंदू मैरिज एक्ट का उल्लंघन बताया।

याचिका में कहा गया कि एक्ट में हिंदू धर्म को मानने वाले व्यक्ति को एक समय पर एक शादी करने की ही इजाजत है।इसके अलावा अरमान और पायल पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का भी आरोप लगाया है। पायल बीते दिनों मां काली का रूप धारण किए नजर आई थीं, जिसको लेकर काफी विवाद हुआ।

याचिकाकर्ता ने कहा कि पायल के ऐसा करने से से धार्मिक मान्यताओं का अपमान हुआ। यह भारतीय कानून के तहत दंडनीय अपराध है। हालांकि पायल ने इसके लिए काली मंदिर जाकर माफी मांगी थी। इतना ही नहीं, मोहाली के खरार के काली मंदिर में उन्हें 7 दिनों तक मंदिर की साफ सफाई करनी की सजा भी सुनाई गई थी। तब पायल की तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें अस्पताल में जाना पड़ा। अरमान मलिक अपनी दो पत्नियो कृतिका और पायल के साथ एक ही घर में रहते हैं। उनके 4 बच्चे भी हैं। तीनों एक साथ बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में नजर आ चुके हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts