HomeJob / Naukriएयरफोर्स में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन फिर शुरू

एयरफोर्स में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन फिर शुरू

-

नई दिल्ली। इंडियन एयरफोर्स ने अविवाहित महिला और पुरुष युवाओं के लिए अग्निवीर वायु 01/27 के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन की है। जिन उम्मीदवारों ने 1 फरवरी तक अग्निवीर वायु के लिए फॉर्म नहीं भरा था, वे आॅफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए रिटन एग्जाम 30-31 मार्च 2026 को होगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

इंटरमीडिएट (12वीं) मैथ्स, फिजिक्स और अंग्रेजी में मिनिमम 50% नंबरों के साथ
या मिनिमम 50% अंकों के साथ मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / आॅटोमोबाइल / कंप्यूटर साइंस / इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी /आईटी में इंजीनियरिंग का 3 वर्षीय डिप्लोमा
या किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स और मैथ्स के साथ 2 साल का वोकेशनल कोर्स जिसमें कुल 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक हों।

आयु सीमा

अधिकतम 22 साल
आयु 1 जनवरी 2005 से 1 जनवरी 2008 के बीच होनी चाहिए।
आयु में छूट इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु इंटेक 1/2026 के नियमानुसार दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

लिखित परीक्षा,पीएसटी/पीईटी,डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन,मेडिकल टेस्ट,मेरिट लिस्ट

सैलरी :
पहले साल : 30,000,दूसरे साल : 33,000,तीसरे साल : 36,500
चौथे साल : 40, 000

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts