spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, January 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutजन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए आवेदन शुरू, अब नगर निगम में नहीं काटने...

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए आवेदन शुरू, अब नगर निगम में नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

-

  • नगर निगम में चक्कर काटने के बजाए अपने ही क्षेत्र के आफिस में करें आवेदन।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। नगर निगम में आज से जोनल व्यवस्था लागू हो गई है। सीएमओ द्वारा शास्त्रीनगर और कंकरखेड़ा जोन को आईडी जारी कर दी गई है। अब लोगों को नगर निगम में चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। अपने नजदीकी जोन में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी एक सप्ताह पहले नगर आयुक्त से मिले। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र लोगों को आसानी से उपलब्ध हो जाए और जोनल व्यवस्था लागू हो, इसको लेकर भी मंथन हुआ था। इसके बाद नगर निगम के अधिकारी जोनल व्यवस्था लागू कराने की तैयारी में लग गए थे। लखनऊ से आईडी जारी न होने के चलते समस्या बनी थी।

गुरुवार को आईडी जारी हो गई और सीएमओ ने नगर आयुक्त को इसकी जानकारी दी। कंकरखेड़ा-शास्त्रीनगर में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए लोग शुक्रवार से आवेदन शुरू हो गए। अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने बताया है कि दोनों जोन में आईडी मिल
गई है।

जन्म-मृत्यु प्रमाण के आवेदन जोन से निगम में नहीं, अब सीधे एसडीएम सदर कार्यालय में चले जाएंगे। इससे आमजन को काफी राहत मिलेगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया है कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में नई प्रक्रिया शुरू हुई है। जिसकी ट्रेनिंग भी चल रही है। अब लोगों को जल्द प्रमाण पत्र भी मिलने लगेंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts