Homeन्यूज़अनुष्का शेट्टी ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक

अनुष्का शेट्टी ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक

-

मुंबई। मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक नोट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक लेने जा रही हैं। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर
एक लेटर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “ब्लू लाइट छोड़कर अब मोमबत्ती की रोशनी की ओर जा रही हूं। थोड़े समय के लिए सोशल मीडिया से दूर रहूंगी ताकि स्क्रॉलिंग की दुनिया से दूर रहूं और वहां जा सकूं, जहां से हम सबने शुरूआत की थी। दुनिया से फिर से जुड़ने और अपने काम पर ध्यान देने के लिए, जल्द ही आप सबसे फिर मिलूंगी, ढेर सारी कहानियों और प्यार के साथ। हमेशा के लिए मुस्कुराते रहिए। प्यार, अनुष्का शेट्टी।

अभिनेत्री ने इसे कैप्शन दिया, “प्यार जो कभी खत्म न हो। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का की हालिया रिलीज फिल्म ‘घाटी’ है, जिसका निर्देशन कृष जगरलामुदी ने किया है। फिल्म में अनुष्का के साथ विक्रम प्रभु मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पहले यह 11 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसके प्रोडक्शन से जुड़ा कुछ काम बाकी था, जिस वजह से मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी थी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts