Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशअनूपशहर: टैंकर ने बुग्गी में पीछे से मारी टक्कर, चालक की मौत

अनूपशहर: टैंकर ने बुग्गी में पीछे से मारी टक्कर, चालक की मौत

-


अनूपशहर। अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बिरौली में एक अनियंत्रित टैंकर ने भैंसा बुग्गी में टक्कर मार दी। जिससे बुग्गी पलट गई और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शऴ को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव बिरौली निवासी प्रेम सिंह पुत्र रामस्वरूप उम्र करीब 61 वर्ष अपने गांव बिरौली से गांव डूंगरा जाट स्थित अनूपशहर सहकारी मिल में गन्ना डालने के लिए जा रहे थे। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे अनियंत्रित टैंकर ने टक्कर मार दी। जिससे भैंसा बुग्गी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खाई में गिर गई। खाई में गिरने की वजह से बुग्गी चालक प्रेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी अनूपशहर लाया गया। उनकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों द्वारा पुलिस को तहरीर दी जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts