spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutअंजू चौधरी बनीं नारी शक्ति संगठन की जिलाध्यक्ष

अंजू चौधरी बनीं नारी शक्ति संगठन की जिलाध्यक्ष

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। आज नारी शक्ति संगठन राष्ट्रीय लोक दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीषा अहलावत द्वारा मेरठ में राष्ट्रीय लोक दल के नारी शक्ति संगठन का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष का पदभार अंजू चौधरी को सौंपा गया।

पूनम भसीन को राष्ट्रीय सचिव एवम पूर्व जिला अध्यक्ष बीना सिंह को प्रदेश महा सचिव के पद पर प्रोन्नत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निदेर्शानुसार बाबा साहेब अंबेडकर की जयन्ती 14 अप्रैल से 6 महीने तक हमारे सभी कार्यकर्ता गांव, शहर और कस्बों में जाएंगे और लोगों को पार्टी का सक्रिय सदस्य बनायेंगे। इसी मिशन को आगे बढ़ाते हुए नारी शक्ति संगठन ने भी सदस्यता अभियान शुरू किया है जिसके फलस्वरूप कई महिलाओं ने राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की।

राष्ट्रीय सचिव भावना यादव, जिला अध्यक्ष गाजियाबाद सुमन चौधरी,महानगर अध्यक्ष गाजियाबाद राखी,दौराला ब्लॉक अध्यक्ष कौशल ,दौराला ग्राम अध्यक्ष ज्योति जी शिखा लोहान,सोनिया रानी ,सोनाली , नीलम तोमर ,नीलम पनवार ,शालू मलिक ,अनीता ,शालू आदि उपस्थित रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts