spot_imgspot_imgspot_img
Thursday, November 13, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSपुरानी रंजिश में बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, जबड़ा चीरा, आंख...

पुरानी रंजिश में बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, जबड़ा चीरा, आंख तक निकाल ली

-

– नशे में धुत पड़ोसी ने जबड़ा चीरा, आंख तक निकाल ली, दो अन्य गंभीर घायल।

फतेहपुर। पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने घर के बाहर सो रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हमलावरों ने बुजुर्ग पर इतने वार किए कि उनकी एक आंख निकलकर बाहर आ गई। जबड़ा चीर दिया। पूरा चेहरा क्षतविक्षत कर दिया। हमले में दो यूपी पुलिस के एक रिटायर्ड सिपाही समेत दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर परिजन व आसपड़ोस के दो अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे, आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। बुजुर्ग के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।

यह वारदात धाता थाना क्षेत्र के अजरौंली गांव में मंगलवार रात करीब 9.30 बजे हुई। केशपाल सिंह (65) अपने घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाला श्याम पांडेय पुत्र कैलाश पांडेय आया। साथ में कुछ अज्ञात लोग भी मौजूद थे।

श्याम पांडे और उसके साथी नशे में पूरी तरह धुत थे। उसने आते ही केशपाल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ कई वार किए। चीख पुकार सुनकर पड़ोस में ही रहने वाले रिटायर्ड वीरभान सिंह और किसान रामलखन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने हमलवार को रोकने का प्रयास किया। हमलावरों ने वीरभान और राम लखन पर भी हमला कर दिया। तब तक परिजन और अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने श्याम को दबोच लिया, जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए।

तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने श्याम पांडे को हिरासत में लिया। तब तक केशपाल की मौत हो चुकी थी। घायलों को पहले सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

केशपाल के बेटे विजय सिंह ने पुलिस को बताया- घटना के समय श्याम पांडे नशे में पूरी तरह धुत था। वह ठीक सामने के मकान में रहता है। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद करता रहता है। दो दिन पहले भी उसने झगड़ा किया था। इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी थी।
डीएसपी खागा ब्रज मोहन राय ने बताया- जब आरोपी को पकड़ा गया तो वह नशे में पूरी तरह से धुत था। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कराया जाएगा। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। मृतक खेती-बाड़ी करता था। आरोपी भी पेशे से किसान है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts