spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident NewsAmroha accident: डिडौली में पिकअप से टकराई कार, तीन लोग गंभीर रूप...

Amroha accident: डिडौली में पिकअप से टकराई कार, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

-

अमरोहा। जोया ब्लॉक स्थित निलिखेड़ी गांव में एक सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दिल्ली से बरेली जा रही एक होंडा कार पीछे से पिकअप वाहन से टकरा गई, जिससे कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

यह घटना तब हुई जब दिल्ली से बरेली की ओर जा रही एक पिकअप गाड़ी में उसी दिशा से आ रही होंडा कार पीछे से जा घुसी। कार में सवार अभय कुमार (पुत्र कुंदन सिंह), अंकित कुमार (पुत्र शकुन सिंह) और अभिषेक (पुत्र राजीव कुमार) गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी दिल्ली के ए4अ ज्योति कॉलोनी 32 के निवासी हैं।

सूचना मिलने पर डिडौली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद, क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटाया गया, जिससे यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सका।

समाचार लिखे जाने तक इस घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। डिडौली थाना प्रभारी निरीक्षक हरिशबर्धन सिंह ने बताया कि उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts