HomeAgra NewsAgra News: कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस लीक, 6 बच्चों समेत 27...

Agra News: कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस लीक, 6 बच्चों समेत 27 लोग अस्पताल में भर्ती

-

– मची भगदड़, गांव खाली कराया गया।

आगरा। समाधिया कोल्ड स्टोरेज में गुरुवार रात अमोनिया गैस लीक हो गई। इससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ के साथ आंखों में जलन होने लगी। बच्चों को भी उल्टियां होने लगीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। अनाउंसमेंट कराकर पूरा गांव खाली कराया गया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से 6 बच्चों समेत 27 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। खूंटे से बंधे जानवरों को भी खोल दिया गया। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी भी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर कंट्रोल किया गया। मामला पिनाहट के कुकथरी गांव का है।

 

आगरा

 

गांववालों ने बताया कि गांव के पास दो कोल्ड स्टोर स्थित हैं। इनमें से समाधिया कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ है। तेज बदबू की वजह से कुछ समय के लिए गांव से गुजरना भी मुश्किल हो गया था।

गांव से सभी लोग करीब 2 किलोमीटर दूर भेजे गए हैं। 6 बच्चों समेत 27 लोगों की हालत खराब हो गई। एंबुलेंस की मदद से उन लोगों को पिनाहट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
बीमार लोगों में कोल्ड स्टोर में काम करने वाला मोहम्मद सलीम भी शामिल है। वह बरेली के नवाबगंज का रहने वाला है। इसके अलावा पार्थ (12) पुत्र रामसजन, माधव (8) पुत्र रामसजन, सोनी (25) पुत्र सुभाष, आयुषी (14) पुत्री राकेश, परी पुत्री रविकांत शर्मा, रेनू पुत्री रामसजन और पूनम पुत्री सुभाष समेत 26 लोगों की भी तबीयत खराब हो गई। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कुशवाहा ने बताया- सभी मरीजों को घबराहट और सांस लेने में परेशानी की शिकायत थी। उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य है। डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। तेजी से राहत एवं बचाव कार्य किया गया। सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।

डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि वाल्व को बंद कर दिया गया है। टीम कोल्ड स्टोरेज के अंदर गई हैं। कोई हताहत नहीं हुआ है। किसी की हालत गंभीर नहीं है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts