HomeCRIME NEWSAmbedkar Nagar Crime: प्राइमरी स्कूल में मिले दो किशोरों के शव, घटना...

Ambedkar Nagar Crime: प्राइमरी स्कूल में मिले दो किशोरों के शव, घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया

-

– एक फंदे से लटका, एक जमीन पर पड़ा मिला, शिनाख्त के हो रहे प्रयास।

अंबेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के भीउरा ग्राम सभा में प्राइमरी स्कूल में दो किशोरों के शव मिले। इनमें एक का शव फंदे से लटक रहा थ, जबकि दूसरा जमीन पर पड़ा हुआ मिला। सुबह ग्रामीणों ने शव देखे तो हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की है। हालांकि अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। चेहरा देखकर यह प्रतीत हो रहा है कि दोनों ही नाबालिग हैं।

ग्रामीणों के अनुसार दोनों लोग गांव के नहीं है। मंगलवार रात में गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम भी था, जिसमें बाहर से लोग आए हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए गांव के अलावा वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों से भी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। इनके पास से मोबाइल या अन्य दस्तावेज भी नहीं मिले हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव लटकाया गया है। जिस किशोर का शव जमीन पर मिला था, उसके गले पर पर भी चोट के निशान हैं।

घटनास्थल के आसपास शराब की खाली बोतल भी मिलने की बात सामने आ रही है। थाना प्रभारी सुनील पांडेय ने बताया कि फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। शिनाख्त के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में फोटो सकुर्लेट कराई जा रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया का सहारा भी लिया जा रहा है। शिनाख्त होने के बाद ही कुछ स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts