Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: वाइन शॉप के सेल्समैन ने दुकान में लगाई फांसी, मामले की...

मेरठ: वाइन शॉप के सेल्समैन ने दुकान में लगाई फांसी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

-

– आर्थिक दबाव और निजी तनाव की आशंका।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सत्यम पैलेस में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक वाइन शॉप के अंदर काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

मृतक की पहचान ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के खट्टा रोड, शिव मंदिर वाली गली निवासी 19 वर्षीय अभिषेक के रूप में हुई है। वह पिछले करीब तीन महीनों से उक्त वाइन शॉप पर सेल्समैन के तौर पर कार्यरत था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दुकान के गल्ले से करीब 95 हजार रुपये कम पाए जाने के बाद से मैनेजर द्वारा उस पर पैसे लौटाने का दबाव बनाया जा रहा था।

परिजनों का आरोप है कि अभिषेक का लगभग एक महीने का वेतन, जो करीब 40 हजार रुपये था, भी रोका गया था। वह लगातार अपने पैसे मांग रहा था, लेकिन उसे वेतन देने के बजाय कथित तौर पर रकम जमा करने के लिए कहा जा रहा था। इसी आर्थिक और मानसिक दबाव के चलते उसने यह कदम उठाया।

बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन अभिषेक सामान्य रूप से दुकान पर पहुंचा और कुछ देर बाद अंदर जाकर कपड़े से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पास में मौजूद एक व्यक्ति ने उसे लटका देखा और तुरंत मैनेजर व पुलिस को सूचना दी। वहीं, जांच में एक निजी एंगल भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, अभिषेक का एक युवती से लंबे समय से संबंध था, जिसको लेकर भी उस पर दबाव बना हुआ था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं आर्थिक विवाद और व्यक्तिगत कारण को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts