HomeTrendingआॅल्टो कार-बाइक की टक्कर में महिला की मौत -

आॅल्टो कार-बाइक की टक्कर में महिला की मौत –

-

बीकेटी में हादसा, एक मासूम सहित तीन घायलों का इलाज जारी


लखनऊ। बख्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में एक मासूम सहित तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। यह हादसा एयरफोर्स तिराहे के पास एक मोटरसाइकिल और आॅल्टो कार की टक्कर के कारण हुआ।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 8 जुलाई की रात करीब 11 बजे हुई। सूचना मिलने पर बीकेटी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत तथा बचाव कार्य प्रारंभ किया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर 17 वर्षीय अमन कुमार गौतम सीतापुर से लखनऊ लौट रहा था। उसके साथ 22 वर्षीय महिला, उसका पांच माह का पुत्र और अमन की बहन भी सवार थे।

एयरफोर्स तिराहे के पास एक कट से मुड़ रही आॅल्टो कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पर सवार सभी लोग सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को तत्काल राम सागर मिश्र 100 शैय्या चिकित्सालय, साढ़ामऊ ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने 22 वर्षीय महिला को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल आॅल्टो कार को अपने कब्जे में ले लिया है। कार चालक लक्ष्य मिश्रा (30 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बीकेटी पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य भी एकत्र किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts