HomeTrendingहत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार -

हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार –

-

पैर में लगी गोली, शादी समारोह में युवक को पीट-पीटकर मार डाला था


आजमगढ़। मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गुरुवार तड़के करीब 2 बजे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोपी के पास से अवैध तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजीत यादव के रूप में हुई है। उसके खिलाफ हत्या, एनडीपीएस और मारपीट समेत सात गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। आरोपी पर सोमवार रात मामूली विवाद में 20 वर्षीय प्रतेश सिंह की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। इस मामले में मृतक की मां चंद्रकला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

क्षेत्राधिकारी देवगांव भूपेश कुमार पांडे ने बताया कि गुरुवार तड़के मेंहनाजपुर थाना पुलिस कर्षण नहर पुलिया के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगा। घेराबंदी करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में कंट्रोल फायरिंग की। इस दौरान आरोपी अजीत यादव के पैर में गोली लग गई और वह मौके पर ही घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में इस्तेमाल की जा रही बाइक बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने भाई आशीष यादव और अन्य साथियों के साथ दंडवल गांव में आयोजित एक शादी समारोह में गया था। वहीं भोजन करने की बात को लेकर प्रतेश सिंह और आॅटो राजभर से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया, जिसमें प्रतेश सिंह की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अजीत यादव के खिलाफ हत्या, एनडीपीएस और मारपीट समेत सात गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts