Homeउत्तर प्रदेशMeerutमहिला जज के इशारे पर निर्दोष छात्र के उत्पीड़न का आरोप

महिला जज के इशारे पर निर्दोष छात्र के उत्पीड़न का आरोप

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। शुक्रवार को मेडिकल थाना क्षेत्र की रहने वाली दर्जनों महिलाओं ने महिला जज के परिवार के खिलाफ हंगामा करते हुए एसएसपी से शिकायत की है। क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि महिला जज के इशारे पर पुलिस उसके निर्दोष बेटे को महिला जज के बेटे के साथ मारपीट के झूठे मामले में फंसा रही है।

लख्मी विहार की रहने वाली कविता क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं के साथ शुक्रवार को एसएसपी आॅफिस पहुंची। कविता ने बताया कि उसका 16 वर्षीय बेटा एक प्रतिष्ठित स्कूल का छात्र है। कविता का कहना है कि उनकी कालोनी में ही एक महिला जज का परिवार रहता है। आरोप है कि उक्त महिला जज का बेटा आए दिन कॉलोनी के लोगों के साथ दबंगई करता है।

कुछ दिन पहले कुछ अज्ञात नकाबपोश युवकों ने महिला जज के बेटे पर हमला कर दिया। कविता का आरोप है कि इस मामले में महिला जज के पति ने उसके बेटे सहित कई छात्रों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई।

 

जबकि घटना के समय कविता का बेटा कोचिंग में था। कविता का आरोप है कि पुलिस भी महिला जज के दबाव में उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। मामला संज्ञान में आने पर अधिकारियों ने जांच और निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts