- अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में परिवर्तन पैनल का दबदबा,
- चुनाव जितने के बाद बोले उम्मीदवार, क्लब मेंबर्स की आशाओं पर उतरेंगे खरे।
- देर-रात तक मनाया गया जश्न।
News | Meerut || अलेक्जेंडर क्लब चुनाव: परिवर्तन पैनल का दबदबा, चुनाव जितने के बाद उम्मीदवार बोले… क्लब मेंबर्स की आशाओं पर उतरेंगे खरे.
देखिये वीडियो …..
SHARDA EXPRESS
शारदा रिपोर्टर मेरठ। वहीं, हुआ जिसका अनुमान लगाया जा रहा था। दशकों पुराने अलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब के द्विवार्षिक चुनाव में परिवर्तन परिवार ने धमाकेदार जीत दर्ज की। जबकि, सभी शीर्ष पदों उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सचिव पदों पर परिवर्तन पैनल के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर बता दिया कि, आखिर परिवर्तन क्यों जरूरी था। देर शाम जैसे ही परिवर्तन पैनल के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए, वैसे ही देर रात तक जश्न मनाया गया और लोग परिवर्तन पैनल की जीत के साथ-साथ इंडिया की जीत की खुशी भी मानते दिखाई दिए। हालांकि, जीत दर्ज करने के बाद अलेक्जेंडर क्लब के जीते हुए प्रत्याशियों ने साफ कहा कि, क्लब खूबसूरत और सुविधाजनक कैसे बन सकता है, इस पर काम किया जाएगा। क्योंकि, समय की जरूरत को देखते हुए क्लब के सभी मेंबर्स एकजुट होकर एक-दूसरे के साथ काम करेंगे।

दरअसल, अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में उपाध्यक्ष पद पर परिवर्तन परिवार के जेपी अग्रवाल को 623 मत प्राप्त हुए और टेस्टेड ट्रस्टेड के शुभेंद्र मित्तल को 596 मत मिले। वहीं, सचिव पद पर परिवर्तन परिवार के संजय कुमार ने 673 मत और प्रतिद्वंदी अंकुर जग्गी ने 516 मत प्राप्त किए। कोषाध्यक्ष पद पर राहुल दास को क्लब सदस्यों ने जन्मदिन पर तोहफा दिया और उन्होंने सर्वाधिक 712 मत प्राप्त किए। प्रतिद्वंदी अजय अग्रवाल को 477 मत मिले।

बता दें कि, यह चुनाव परिवर्तन परिवार और टेस्टेड ट्रस्टेड गुटों के बीच हुआ। चुनाव में मतदाताओं की संख्या 1367 थी और 1204 मतदाताओं ने मतदान किया। इस सबके बीच परिवर्तन परिवार में एक तरफ जीत का जश्न था, वहीं दूसरी तरफ लगातार एक्जीक्यूटिव काउंटिंग पर नजर रखी जा रही थी। मतदाताओं ने लंबे समय बाद परिवर्तन परिवार के दावों को साकार होता देखने की आशा के साथ उनके पक्ष में निर्णय लिया। अगस्त माह में ही यह तय हो गया था कि, क्लब में परिवर्तन के पक्ष में क्लब के अधिकांश सदस्य हो चुके हैं। इसका परिणाम शीर्ष पदों पर परिवर्तन परिवार की जीत के बाद सामने आ गया। इस बीच क्लब सदस्यों ने एशिया कप में भारत की जीत का जश्न भी मनाया।


