spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homepolitics newsमणिपुर की घटना को लेकर बोले अखिलेश यादव

मणिपुर की घटना को लेकर बोले अखिलेश यादव

-

मणिपुर की घटना को लेकर बोले अखिलेश यादव

  • अखिलेश यादव का बयान

  • मणिपुर की घटना को लेकर के बोले अखिलेश यादव


 

शारदा न्यूज़, संवाददाता।

 

मैनपुरी। मणिपुर जैसी घटना कहीं दुनिया में नहीं हुई होगी इस घटना ने भारत की प्रतिष्ठा दुनिया में गिराई है हम आप सब जब ऐसी तस्वीरें देखते हैं तो हमारा सर शर्म से झुक जाता है कोई कल्पना कर सकता है वह किसी की मां बहन बेटी रही है और वहां के मुख्यमंत्री का कहना है कि यह कोई एक घटना नहीं हुई है ऐसी तमाम घटनाएं हुई हैं मणिपुर की घटना हुई है तो RSS की जो नफरत फैलाने की राजनीत है RSS की जो बांट करके राज करने की नीति है और भारतीय जनता पार्टी की वोट की राजनीति की वजह से मणिपुर में ऐसी घटना हुई जहां महिलाओं को इस तरीके से घुमाया गया।

 

 

मालदा में भी हुई घटना को लेकर बोले अखिलेश “जहां कहीं भी इस तरीके के मामले आ रहे हैं सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए हालांकि मैं कोई विवादित बात नहीं कहना चाहता हूं ऐसी कोई बात नहीं कहना चाहता हूं जिससे कोई विवाद बड़े एक समय था जब फूलन देवी के साथ अपमान हुआ तो सोचिए आज भी वह खाई पट नहीं पाई है और मणिपुर में जो घटना हुई है उसके लिए भारतीय जनता पार्टी माफी मांगे देश की महिलाओं से।

 

एन. डी. ऐ vs इंडिया पर बोले अखिलेश

 

अखिलेश यादव ने कहा एनडीए की हवा निकल चुकी है इसलिए उनको जो कोई मिल रहा है उनको शामिल कर रहे हैं लोकसभा चुनाव में इस बार बीजेपी का सफाया होगा।

 

इंडिया गठबंधन में मायावती और ओवैसी को ना लिए जाने के सवाल पर बोले अखिलेश।

 

जो गठबंधन बन गया है यही गठबंधन आगे चलता रहेगा। मतलब साफ है इंडिया में मायावती और ओवैसी के लिए कोई जगह बची नहीं है इंडिया गठबंधन में। प्रधानमंत्री पद के दावेदार को लेकर बोले अखिलेश हमारे पास इतने प्रधानमंत्री हैं कि सब प्रधानमंत्री बन सकते हैं और कोई ना कोई प्रधानमंत्री बनेगा हम लोग तय करेंगे इसमें बीजेपी को चिंता नहीं करनी चाहिए आपके पास तो कोई चॉइस भी नहीं है और जो है वह कितने असफल हैं।

अखिलेश यादव ने इशारों इशारों में ओमप्रकाश राजभर पर तंज कसते पूछा सवाल “वह कौन सा नेता है जिसने देश के प्रधानमंत्री को सबसे झूठा प्रधानमंत्री बताया और वह कौन सा नेता है जिसने प्रदेश के मुख्यमंत्री को सबसे झूठा नेता बताया है।

 

एनडीए में शामिल होने से पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर सबसे झूठा होने का आरोप लगाया था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts