Homeउत्तर प्रदेशLucknowअखिलेश यादव ने यूपी में छह नए मिलिट्री स्कूल खोलने की मांग...

अखिलेश यादव ने यूपी में छह नए मिलिट्री स्कूल खोलने की मांग की

-


लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को केंद्र सरकार से उत्तर प्रदेश में छह नए मिलिट्री स्कूल खोलने की मांग की।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा,

‘जहाँ चलती आई है ‘महान परम्परा वीरता’ की
वहाँ पर हमको सीख मिली शूरता-शीलता की

हम सबमें, अपने आदर्श वाक्य ‘शीलम् परम भूषणम्’ से देशभक्ति, अनुशासन और पराक्रम के शील-चरित्र का बीज बोनेवाले राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल धौलपुर का, देश की प्रतिरक्षा-सुरक्षा में जो योगदान रहा है, उसकी परंपरा देश की आज़ादी से लेकर आज तक निरंतर है।

उप्र में सच्चे देशप्रेमियों की जो अनंत गौरवशाली परंपरा स्वतंत्रता सेनानियों से लेकर आज तक रही है, उसके आधार पर हमारी ये माँग है कि उप्र में निम्नांकित स्थानों पर नये मिलिट्री स्कूल खोले जाएं, जिससे हमारे देश की अखंडता और एकता को चुनौती देनेवाली ताक़तों को सही में निर्णायक जवाब दिया जा सके:

1. लखनऊ
2. सहारनपुर
3. कन्नौज
4. इटावा
5. वाराणसी
6. संत कबीर नगर

आशा है वर्तमान संवेदनशील सामरिक परिस्थितियों को देखते हुए सरकार इस पर गंभीरता से विचार करेगी और देश हित को देखते हुए, उप्र में इन मिलिट्री स्कूलों की स्थापना की तत्काल घोषणा करेगी।’

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts