HomeAccident Newsसड़क हादसे में युवक की मौत, भाई घायल

सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई घायल

-

खराब गाड़ी ठीक कर रहे थे दोनों, पीछे से आए वाहन ने मारी टक्कर


गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रानी पुरवा गांव के रहने वाली 36 वर्षीय रिजवान की देर रात 12:00 के करीब गोंडा-उतरौला मार्ग पर बग्गी रोड के पास हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। रास्ता जा रहे लोगों द्वारा सड़क हादसा देख तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची एंबुलेंस 38 वर्षीय छोटू और 36 वर्षीय रिजवान को लेकर के गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंची। जहां गोंडा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में तैनात इमरजेंसी अफसर डॉक्टर ज्ञानचंद ने रिजवान को मृत्यु घोषित कर दिया है।

जबकि मृतक रिजवान के बड़े भाई छोटू की हालत गंभीर बनी हुई है जिनका गोंडा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है डॉ. ज्ञानचंद द्वारा नगर कोतवाली पुलिस को एक पत्र भेज कर इस पूरे सड़क हादसे की जानकारी दी है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मृतक रिजवान के भाई दिलशाद भी आज शुक्रवार सुबह 8:30 बजे गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं जहां पंचायत नामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया करवा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम रिजवान अपने घर पर बड़े पापा के लगे टेंट सामान का लेकर बग्गी रोड सालपुर लेकर जा रहे थे।

जहां रास्ते में गाड़ी खराब होने के कारण गाड़ी ठीक कर रहे थे इसी दौरान बग्गी रोड से पहले ही पीछे से आ रही एक वाहन ने टक्कर मार दिया। जहां मौके पर ही रिजवान की मौत हो गई थी मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों की मृत्यु घोषित कर दिया है।

देहात कोतवाली क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर के देहात कोतवाली पुलिस घटना की जांच कर रही है जबकि नगर कोतवाली पुलिस पोस्टमार्टम करवाने को लेकर के आगे की प्रक्रिया कर रही है।

गोंडा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी अफसर डॉक्टर ज्ञानचंद ने बताया कि रात में 12:00 बजे के करीब एंबुलेंस से लोग लेकर पहुंचे हमने देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी। हमने रात में ही देहात कोतवाली पुलिस को पत्र लिखकर के सूचना दे दी थी और मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 38 वर्षीय छोटू गंभीर रूप से घायल हो गए है इलाज चल रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts