spot_imgspot_imgspot_img
Thursday, November 13, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutAir pollution Meerut: 400 के पार पहुंच गया मेरठ शहर का एक्यूआई,...

Air pollution Meerut: 400 के पार पहुंच गया मेरठ शहर का एक्यूआई, लोगों को सांस लेने में हो रही परेशानी

Air Quality Induction of Meerut: मेरठ का एयर क्वालिटी इंडक्शन दीपावली के बाद फिर बढ़ गया। एनजीटी की बार-बार चेतावनी और शासन के निर्देश के बावजूद भी नगर निगम की नींद नहीं टूट रही है। वायु गुणवत्ता सुधार पर काम न होने के कारण एक्यूआई लगातार बढ़ रहा है।

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पिछले काफी समय से ठीक चल रहा मेरठ का एयर क्वालिटी इंडक्शन दीपावली के बाद फिर बढ़ गया। हालांकि, प्रशासन ने सीमित संख्या में ही पटाखों की बिक्री का लाइसेंस दिया था। साथ ही ग्रीन पटाखे ही बेचने की अनुमति दी थी, इसके बाद भी शहर में कई जगह पटाखों की बिक्री खुलेआम हुई। रात को धूमधड़ाका हुआ तो प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया।

सोमवार को दिवाली पर शहर में जमकर धूम धड़ाका हुआ। एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ता हुआ दिवाली की रात 400 के पार पहुंच गया। इस कारण लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हुई। प्रशासन ने ग्रीन पटाखे के लाइसेंस जारी किए थे, लेकिन प्रतिबंधित पटाखे भी जमकर छोड़े गए, जिससे वातावरण प्रदूषित हो गया। आने वाले समय में प्रदूषण का स्तर और भी खतरनाक स्तर पर पहुंच सकता है, ऐसे में शहर में चल रहे निर्माण कार्यों पर रोक लगाने का निर्णय भी आ सकता है।

प्रदूषण का लेवल दीपावली से पहले ही धीरे-धीरे बढ़ता चला गया और 300 को पर पहुंच गया दिवाली की शाम होते-होते प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई और एक्यूआई का लेवल 400 तक पहुंच गया। सोमवार रात करीब 8 बजे से लेकर रात एक बजे तक जगह-जगह पटाखे छोड़े गए। रात करीब 12 बजे मेरठ एयर क्वालिटी इंडेक्स 405 तक पहुंच गया। प्रतिबंधित पटाखों से वातावरण पूरी तरह से प्रदूषित हो गया। मंगलवार की सुबह तक धुंध दिखाई दी।

सोमवार को ऐसे बढ़ता गया और क्वालिटी इंडेक्स

दोपहर 12 बजे 200
दोपहर 2 बजे 235
शाम 4 बजे 280
शाम 6 बजे 305
शाम 8 बजे 345
रात 10 बजे 375
रात 12 बजे 405

बजट 70 करोड़, खर्च किए 27.54 करोड़

वायु गुणवत्ता सुधार कार्य में निगम के मूल बजट में वर्ष 2023-24 में 68.18 करोड़, 2024-25 में 70 करोड़ और 2025-26 में भी 70 करोड़ का बजट रखा गया है। निगम ने 2024-25 में सिर्फ 27.54 करोड़ ही खर्च किया है। एनजीटी की बार-बार चेतावनी और शासन के निर्देश के बावजूद भी नगर निगम की नींद नहीं टूट रही है। वायु गुणवत्ता सुधार पर काम न होने के कारण एक्यूआई लगातार बढ़ रहा है।

दिन का तापमान सामान्य, रात में गिरा पारा

दिन में अभी मौसम भले ही थोड़ा गर्म दिख रहा हो, लेकिन रात में नमी बढ़ती जा रही है। इस कारण रात में तापमान गिर रहा है और मौसम भी सर्द हो रहा है। धीरे-धीरे मौसम में परिवर्तन दिखाई देगा। अभी दिन का तापमान सामान्य के आसपास चल रहा है, जबकि रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे आ गया है। आगामी एक सप्ताह में मौसम विभाग ने बदलाव के संकेत दिए हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि अब लगातार तापमान गिरेगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts