Homeउत्तर प्रदेशMeerutपति के बाद देवर से किया निकाह, वह भी निकला बेवफा, पिटाई...

पति के बाद देवर से किया निकाह, वह भी निकला बेवफा, पिटाई कर घर से निकला

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के पति की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। जिसके बाद उसके पिता ने महिला को खुश रखने का लालच देते हुए, निकाह कर लिया। अब देवर ने उसके साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया है। पीड़िता न्याय के लिए भटक रही है, लेकिन थाना पुलिस से न्याय नहीं मिल रहा है। पीड़िता ने रोते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

मोहल्ला ईदगाह की रहने वाली रजिया ने शनिवार को एसपी आॅफिस पहुंच कर बताया कि उसका निकाह बिलाल पुत्र फरीद के साथ हुआ था। दो साल पहले बिलाल की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। जिसके बाद महिला ने इद्दत की और उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने जबरन उसका निकाह देवर शिफाउल से करा दिया।

 

आरोप है कि निकाह के बाद पति बना देवर उसके परिवार वालों से दहेज मांगने लगा। महिला के परिवार वालों ने दहेज देने से इनकार किया, तो आरोपी ने महिला को बंधक बनाकर कमरे में बंद करते हुए उसे यातनाएं दी। पीड़िता ने बताया कि वह किसी तरह से मुक्त हुई और मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने आरोपी पर कार्यवाही नहीं की।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts