spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBiharPatna8 महीने बाद तेजप्रताप यादव का वनवास खत्म

8 महीने बाद तेजप्रताप यादव का वनवास खत्म

-

– दही-चूड़ा भोज में पहुंचे लालू, बोले- अब वो साथ ही रहेंगे।

पटना। तेजप्रताप ने आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया है। लालू यादव इस भोज में पहुंचे। लालू यादव ने कहा कि वो तेजप्रताप से नाराज नहीं है। वो परिवार के साथ ही रहें। तेजप्रताप के बीजेपी में जाने के सवाल पर कहा कि, बेटे को हमेशा आशीर्वाद रहेगा। तेजप्रताप के दही चूड़ा भोज में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद, बड़े मामा प्रभुनाथ यादव, साधु यादव और चेतन आनंद भी पहुंचे हैं। अभी तक तेजस्वी-राबड़ी इस भोज में शामिल नहीं हुए हैं।

 

 

वहीं रत्नेश सदा के आवास पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में सीएम नीतीश कुमार शामिल हुए। रत्नेश सदा ने कहा, मेरा टिकट को लेकर हेरफेर की जा रही थी, लेकिन नीतीश कुमार ने मुझे बुलाकर टिकट दिया। बीजेपी दफ्तर में दही-चूड़ा भोज के बीजेपी के बड़े नेता पहुंचे हैं। तेजप्रताप यादव मंगलवार को 7 महीने बाद राबड़ी आवास पहुंचे और परिवार को लोगों को दही-चूड़ा भोज के लिए न्योता दिया। मंगलवार को वो राबड़ी आवास पहुंचे। वहां उन्होंने लालू,राबड़ी और छोटे भाई तेजस्वी को न्योता दिया। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी की बेटी कात्यायनी को भी गोद में लिया। तेजप्रताप यादव ने दही-चूड़ा, तिलकुट के साथ लाहोरी जूस का भी इंतजाम किया है।

इससे पहले वो दिल्ली में मीसा भारती के आवास जाकर भी पिता लालू यादव से मिले थे। वहां भी उन्होंने मीसा भारती को भोज का न्योता दिया था। इससे पहले 1 जनवरी को तेजप्रताप राबड़ी यादव के बर्थडे पर उनके आवास पहुंचे थे और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कल अपने आवास पर दही-चूड़ा भोज रखा। इस भोज में तेजप्रताप यादव भी शामिल हुए। इस दौरान विजय सिन्हा से जब सवाल किया गया कि तेजप्रताप को आप ठऊअ में आने का निमंत्रण देंगे। इस पर विजय सिन्हा ने कहा, वक्त पर सब पता चल जाएगा।

वहीं तेजप्रताप ने भी कहा कि समय आने दीजिए, सब साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि, मेरा विजय सिन्हा से व्यक्तिगत संबंध है। हमने भी दही चूड़ा का भोज आयोजित किया है। इन्हें निमंत्रण दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts