spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, December 3, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSports NewsCricket Newsफिर उलट फेर की शिकार हुई अफ्रीका

फिर उलट फेर की शिकार हुई अफ्रीका

-

  • नीदरलैंड ने दूसरी बार हराया।

मौके की नजाकत

Editor Gyan Prakash
ज्ञान प्रकाश, समूह संपादक |

साउथ अफ्रीका को ऐसे ही चोकर नही कहा जाता है। वर्ल्ड कप की धमाकेदार शुरुआत करने वाली साउथ अफ्रीका की टीम लीग मैच में नीदरलैंड जैसी कमजोर टीम के हाथो शिकस्त खा गई। इससे पहले नीदरलैंड ने टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप में भी हराया था। इसी वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को अफगानिस्तान ने उलटफेर का शिकार बना दिया था। जिस नीदरलैंड ने आज साउथ अफ्रीका को हराया यही टीम इंग्लैंड को भी हरा चुकी है।
वर्ल्ड कप इस बार अलग रंग दिखा रहा है। पहले मैच में पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया ने हराया था।

नीदरलैंड ने आखिरकार साउथ अफ्रीका को 38 रन से हरा कर इतिहास रच दिया। अफ्रीका के मार्कराम और डी कॉक बुरी तरह फ्लॉप रहे। नीदरलैंड ने दिखा दिया कि मजबूत इच्छा शक्ति हो तो जीत हासिल की जा सकती है। सोलह साल बाद नीदरलैंड को वर्ल्ड कप में जीत हासिल हुई।

इससे पहले 1999 में जिम्बाबे ने, 2007 और 2019 में बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप में हरा कर उलटफेर किया था। अफ्रीका लगभग हर वर्ल्ड कप में एक न एक बार जरूर ढह जाती है। शुरू के दो मैचों में आक्रामक बैटिंग करने वाले मार्करम और डी कॉक नही चल पाए। अफ्रीकी बॉलरों के सामने नीदरलैंड ने 82 रनों पर पांच विकेट गंवाने के बाद स्कोर की 245 तक ले गए थे। खुद साउथ अफ्रीका के कप्तान का कहना था कि आखिरी पांच ओवरों में नीदरलैंड के बल्लेबाजों ने तूफानी खेल का प्रदर्शन किया और टीम को संकट से निकाल ले गए।

अभी वर्ल्ड कप में तीस से अधिक मैच बाकी है और कई चौकाने वाले रिजल्ट भी सामने आयेंगे। अब बड़ी टीमों को सतर्क रह कर खेलना होगा। वर्षा बाधित मैच में हुए उलटफेर ने क्रिकेट पंडितो को हैरत में डाल दिया है। किस तरह साउथ अफ्रीका के बॉलरों ने स्तरहीन बोलिंग का प्रदर्शन किया।

43 ओवर के इस मैच में नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 245 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 42.5 ओवर में 207 रन ही बना सकी और मैच 38 रन से हार गई।वनडे विश्व कप 2023 इंग्लैंड के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम भी उलटफेर का शिकार हुई है। दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इस विश्व कप में यह अफ्रीका की तीन मुकाबलों में पहली हार है। इससे पहले इस टीम ने श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को हराया था, लेकिन नीदरलैंड की टीम बड़ा उलटफेर करने में सफल रही। बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ और दोनों पारियों से सात-सात ओवर की कटौती हुई। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। नीदरलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। 82 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। इसके बाद कप्तान एडवर्ड्स ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर बेहतरीन साझेदारियां की और अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। नीदरलैंड के लिए कप्तान चार्ल्स एडवर्ड्स ने नाबाद 78 रन बनाए। वन डर मर्वे ने 29 और आर्यन दत्त ने नौ गेंद में 23 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी, मार्को यानसेन और कगिसो रबाडा ने दो-दो विकेट लिए। गेराल्ड कोट्जी और केशव महाराज को एक-एक विकेट मिला।

246 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। 36 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। डिकॉक 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बावुमा 16 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। मार्करम एक और डुसेन चार रन बनाकर आउट हुए। क्लासेन और मिलर ने पांचवें विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी कर थोड़ी उम्मीदें जगाई, लेकिन क्लासेन के आउट होने के बाद मिलर अकेले पड़ गए। यानसेन नौ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मिलर भी 43 रन के निजी स्कोर पर चलते बने और दक्षिण अफ्रीका की हार तय हो गई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts