spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, January 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsनीलगाय से टकराई एडीएम न्यायिक की गाड़ी, चालक घायल

नीलगाय से टकराई एडीएम न्यायिक की गाड़ी, चालक घायल

-


बुलंदशहर। सिकंदराबाद में बुधवार शाम एडीएम न्यायिक भरतराम यादव की सरकारी गाड़ी एक नीलगाय से टकरा गई। हादसा ककोड़ रोड स्थित भौंखेड़ा के तीव्र मोड़ पर हुआ। भरतराम यादव गोशाला निरीक्षण कर लौट रहे थे, तभी जंगल की ओर से आई नीलगाय अचानक वाहन के सामने आ गई।

हादसे में एडीएम भरतराम यादव को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। हालांकि, सरकारी गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वाहन चालक को मामूली चोटें आई हैं। एसडीएम संतोष जगराम ने बताया कि एडीएम की गाड़ी तीव्र मोड़ पर थी, तभी जंगल की ओर से अचानक आई नीलगाय वाहन से सीधी टकरा गई। समय रहते ब्रेक लगाने के बावजूद टक्कर टाली नहीं जा सकी।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए ककोड़ रोड पर यातायात प्रभावित हुआ। सरकारी वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य किया गया। स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई थी। गनीमत रही कि हादसा बड़ा नहीं था और एडीएम सहित किसी भी अधिकारी को गंभीर चोट नहीं आई। प्रशासन ने राहत की सांस ली है। वाहन क्षतिग्रस्त जरूर हुआ, लेकिन किसी तरह की जानमाल की भारी क्षति नहीं हुई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts