Homeन्यूज़बचपन में कुष्ठ रोग था डिंपल को

बचपन में कुष्ठ रोग था डिंपल को

-

मुंबई। मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया बचपन में कुष्ठ रोग से पीड़ित थीं। बाद में इन्होंने बॉलीवुड को सबसे बड़ी हिट फिल्म दी और अपनी उम्र से डबल उम्र के शख्स से शादी रचाई। इसके बाद 27 साल की उम्र में इन्होंने अपनी शादी खत्म कर ली। कई बार एक्टर्स का जीवन बड़े पर्दे पर उनके किरदार से काफी मिलता-जुलता होता है। आज हम यहां जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उनका सफर किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है। 15 साल की छोटी सी उम्र में ही उन्हें जबरदस्त पॉप्युलैरिटी मिल गई थी। इस एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार राज कपूर की अपनी पहली फिल्म बॉबी में उनके बेटे ऋषि कपूर के साथ काम किया।

उन्होंने उस दौर को याद करते हुए कहा, उस समय मैं कुष्ठ रोग से पीड़ित थी। मैं लगभग 12 साल की थी। ये मेरी कोहनी पर था। तो किसी ने कहा- मैं तुम्हें स्कूल से निकाल दूंगा। मैंने ये शब्द पहली बार सुना था और मुझे इसका मतलब भी नहीं पता था। डिंपल ने स्वीकार किया कि उनकी हेल्थ की वजह से ही राज कपूर से उनकी मुलाकात हुई।

उन्होंने कहा, राज कपूर उनसे मिलना चाहते थे। उन्हें बताया गया था कि एक खूबसूरत लड़की है और उसे कुष्ठ रोग है। और इस तरह मुझे बॉबी मिली। ये मेरे जीवन का सबसे शानदार समय था, मैंने जो कुछ भी कहा या चाहा, बस हो गया। ये जादुई था, बिल्कुल जादुई। डिंपल को इतनी कम उम्र में शोहरत और पैसा पाने के बावजूद, डिंपल ने 30 वर्षीय राजेश खन्ना से शादी करने का बड़ा कदम उठाया और तब वो सिर्फ 15 साल की थीं।

उन्होंने बताया था कि वह उनकी बहुत बड़ी फैन थीं। एक फ्लाइट में उनसे मुलाकात के बाद ही उन्होंने उनसे शादी का फैसला ले लिया। उन्होंने बताया था, ह्यहम अहमदाबाद जा रहे थे। वह मेरे पास बैठे थे। मैं उन्हें देख रही थी। मैंने बहुत चालाकी से उनसे कहा- वहां तो बहुत भीड़ होगी, आप मेरे हाथ पकड़ोगे ना? उन्होंने कहा- हां बिल्कुल। मैंने जवाब दिया- हमेशा के लिए? और बाकी हिस्ट्री है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts