HomeCRIME NEWSनाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

-

– तमंचा बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली।

फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने तमंचा बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Accused of raping a minor arrested in an encounter

 

पुलिस के अनुसार, यह घटना 10 मार्च की है। एक व्यक्ति ने थाना शिकोहाबाद में शिकायत दर्ज कराई थी कि अर्जुन नामक युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल पर ले गया। भांडरी नहर पुल के पास तमंचा दिखाकर उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

घटना के दौरान आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा भांडरी नहर पुल के पास झाड़ियों में छिपा दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शिकोहाबाद पुलिस टीम आरोपी को लेकर तमंचा बरामदगी के लिए घटनास्थल पर पहुंची। बुधवार देर रात करीब 1 बजे, जब आरोपी झाड़ियों में तमंचा तलाश रहा था, तभी उसने अचानक .315 बोर का तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।

आरोपी ने दोबारा फायर करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार, उपनिरीक्षक मनमोहन शर्मा, राजीव गौतम, रोहित कुमार, फैशल खान, सुरेन्द्र कुमार, सोनू कुमार, ऋषभ तथा पुलिसकर्मी उदयप्रताप सिंह व अभिषेक कुमार शामिल रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts