HomeAccident NewsPilibhit Accident: खड़े ट्रकों से टकराई बस, एक व्यक्ति की मौत

Pilibhit Accident: खड़े ट्रकों से टकराई बस, एक व्यक्ति की मौत

-

  • असम हाईवे पर सुबह कोहरे के कारण हुआ हादसा, सात से अधिक घायल।

पीलीभीत। गजरौला थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह कोहरे के कारण हादसा हो गया। असम हाईवे पर खड़े ट्रक से निजी बस टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सात से अधिक लोग घायल हुए हैं।

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के करीब छह बजे असम हाईवे पर खड़े दो ट्रकों से निजी बस टकरा गई। हादसे में ट्रक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बस में सवार सात यात्री घायल हो गए। बस के चालक और परिचालक भी घायल हुए हैं। बस चालक ब्रह्मदेव यादव के दोनों पैर टूट गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस में सवार यात्री गोरखपुर निवासी उमेश कुमार ने बताया कि बस लुधियाना से गोरखपुर जा रही थी। पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर कोहरा और हाईवे किनारे खड़े वाहनों की वजह से हादसा हो गया। बताया कि बस में करीब 50 यात्री थी। कई सवारियों को हल्की चोट आई है। हादसे के बाद असम हाईवे पर लंबा जाम लगा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आवागमन बहाल करने में जुटी रही।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts