Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता को दिलाई जाए निजात, आप...

मेरठ: गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता को दिलाई जाए निजात, आप कार्यकतार्ओं ने किया प्रदर्शन

-

  • सिलेंडर की किल्लत को लेकर आप कार्यकतार्ओं ने किया अनशन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लगातार बढ़ती गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकतार्ओं ने कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए अनशन शुरू किया। हालांकि प्रशासन द्वारा शीघ्र ही समाधान निकालने का आश्वासन देकर अनशन और धरना समाप्त करा दिया।

आप के जिलाध्यक्ष ने मौके पर ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि, मेरठ में गैस एजेंसियों के बाहर भारी भीड़ लगी हुई है। आम जनता गैस सिलेंडर के लिए परेशान है और केवाईसी के नाम पर लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, ऐसी विपदा के समय जब लोगों को सिलेंडर की सबसे ज्यादा आवश्यकता है, तब उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

अंकुश चौधरी ने कहा कि, स्थिति यह है कि बुकिंग न होने पर सिलेंडर नहीं दिया जा रहा और बुकिंग होने के बाद भी लोगों को हफ्तों इंतजार करना पड़ रहा है। दूसरी ओर कालाबाजारी चरम पर है और गैस सिलेंडर 3000 रुपये तक ब्लैक में बेचा जा रहा है। जब इस विषय में जिला प्रशासन से बात की जाती है, तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिलता, जबकि, प्रशासन लगातार दावा कर रहा है कि सब कुछ सामान्य है। यदि समस्या नहीं है, तो एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें क्यों लगी है।

अनशन पर बैठे कार्यकर्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि, केवाईसी के नाम पर आम जनता को परेशान करना तुरंत बंद किया जाए। यह प्रक्रिया सामान्य स्थिति में कराई जाए। बुकिंग के दो दिनों के भीतर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। वैवाहिक एवं आवश्यक कार्यक्रमों के लिए गैस सिलेंडर की विशेष व्यवस्था की जाए। गैस संबंधी समस्याओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए।

अनशन की बात सामने आते ही एडीएम सिटी मौके पर पहुंचे और सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। जिसके बाद आप कार्यकर्ताओं ने अनशन खत्म कर दिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि मेरठ की जनता को गैस की कमी से किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। यह सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी होनी चाहिए।

अनशन के दौरान महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष सलीम मंसूरी, जिला सचिव वैभव मलिक, सरधना विधानसभा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, किसान प्रकोष्ठ की पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी रंजना तिवारी, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष फुरकान त्यागी, छात्र विंग के जिला अध्यक्ष विचित्र सिसोदिया, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष नीलम शर्मा, अतुल नगर, नरेन्द्र कुमार, अखिल, सहजाद मंसूरी, वसीम मंसूरी, आशिफ अली, सलाम बाजी, महताब आदि प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts