Saturday, April 19, 2025
HomeDelhi NewsDelhi Politics: दिल्ली चुनाव के लिए AAP की दूसरी लिस्ट जारी, जानें...

Delhi Politics: दिल्ली चुनाव के लिए AAP की दूसरी लिस्ट जारी, जानें किसको कहां से मिला टिकट ?


नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जंगपुरा से, अवध ओझा पटपड़गंज से चुनाव लड़ेंगे।

AAP ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में 11 नाम उतारे थे और दूसरी लिस्ट में 20 नेताओं को मौका दिया है, अब तक विपक्षी पार्टियों ने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। दिल्ली की सत्तारूढ़ AAP ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची आज (9 दिसंबर) जारी कर दी। दिल्ली में विधानसभा के चुनाव फरवरी में कराए जा सकते हैं, इससे पहले अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली ‘आप’ ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कवायद के तहत प्रत्याशियों की एक और सूची आ गई है। इसमें 20 कैंडिडेट उतारे गए हैं।

‘AAP’ की इस लिस्ट में मनीष सिसोदिया की सीट बदल दी गई है। उन्हें पटपड़गंज की जगह जंगपुरा सीट से टिकट दिया गया है। इसके अलावा राखी बिड़लान की भी सीट बदल दी गई है। वहीं हाल ही में ‘आप’ में शामिल हुए शिक्षक अवध ओझा को पटपड़गंज सीट से टिकट दिया गया है। दूसरी लिस्ट में हाल ही में आप में शामिल हुए कई चेहरों को भी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। इसमें जितेंद्र सिंह शंटी का भी नाम शामिल है।

 

 

उम्मीदवारों की लिस्ट-

1. नरेला- दिनेश भारद्वाज
2. तिमारपुर- सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू
3. आदर्श नगर- मुकेश गोयल
4. मुंडका- जसबीर कराला
5. मंगोलपुरी- राकेश जाटव धर्मरक्षक
6. रोहिणी- प्रदीप मित्तल
7. चांदनी चौक- पुनर्दीप सिंह साहनी (सैबी)
8. पटेल नगर- प्रवेश रतन
9. मादीपुर- राखी बिड़लान
10. जनकपुरी- प्रवीण कुमार
11. बिजवासन- सुरेंद्र भारद्वाज
12. पालम- जोगिंदर सोलंकी
13. जंगपुरा- मनीष सिसौदिया
14. देवली- प्रेम कुमार चौहान
15. त्रिलोकपुरी- अंजना पारचा
16. पटपड़गंज- अवध ओझा
17. कृष्णा नगर- विकास बग्गा
18. गांधी नगर- नवीन चौधरी (दीपू)
19. शाहदरा- पदमश्री जितेंदर सिंह शंटी
20. मुस्तफाबाद- आदिल अहमद खान

 

 

‘AAP’ ने नवंबर में पहली सूची जारी की थी, जिसमें 11 प्रत्याशियों को मौका दिया था। इनमें से छह ऐसे नेता हैं जो हाल के समय में कांग्रेस या फिर बीजेपी छोड़कर केजरीवाल की पार्टी में शामिल हुए हैं, जबकि तीन निवर्तमान विधायकों को टिकट दिया गया, वहीं तीन ऐसे प्रत्याशी हैं जो पिछला चुनाव हार गए थे। फिर भी ‘आप’ ने उनपर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है।

अनिल झा, बीबी त्यागी, वीर सिंह धींगान, ब्रह्म सिंह तंवर, जुबैर चौधरी और सोमेश शौकीन ने हाल ही में ‘आप’ ज्वाइन की थी। अपने पुराने नेताओं की जगह केजरीवाल ने दूसरी पार्टी से आए नेताओं पर भरोसा जताया है।

पहली लिस्ट के 11 प्रत्याशी-

1. छतरपुर से ब्रह्म सिंह तंवर को मिला मौका
2. किराड़ी से अनिल झा बनाए गए प्रत्याशी
3. विश्वास नगर से दीपक सिंघला को मिला टिकट
4. रोहतास नगर से सरिता सिंह को दिया गया टिकट
5. लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी हैं ‘आप’ प्रत्याशी
6. बदरपुर से राम सिंह पर जताया गया है भरोसा
7. सीलमपुर से जुबैर चौधरी को मिला टिकट
8. सीमापुरी से वीर सिंह धींगान को मिला मौका
9. घोंडा से गौरव शर्मा को ‘आप’ ने दिया टिकट
10. करावल नगर से मनोज त्यागी बनाए गए उम्मीदवार
11. मटियाला से सोमेश शौकीन पर जताया भरोसा

‘AAP’ ने 2015 के शानदार प्रदर्शन को 2020 में भी बरकरार रखा। हालांकि, इसकी सीटें कुछ कम तो हुईं फिर भी यह प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई, ‘AAP’ ने 2015 में 67 सीटें जीती थीं तो 2020 में 62 सीटें अपने नाम की।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

ताजा खबर

Recent Comments