- जल-भराव को लेकर आम आदमी पार्टी का मेरठ नगर निगम के खिलाफ हल्ला बोल।
- जलभराव को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने मेरठ कमिश्नरी पर प्रदर्शन किया।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने आरोप लगते हुए कहा- निगम मे शिकायत करने के बाद निगम कर्मचारी पल्ला झाड़ रहे। पार्षदों और निगम के कर्मचारियों के बीच शहरवासी पीस रहे, सफाई के नाम पर निगम निगम की करवाई हवा हवाई, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया, कमिश्नरी चौराहे से जिलाधिकारी कार्यालय तक की नारेबाजी।
जलभराव को लेकर ‘आप’ का हल्ला बोल, न्यू शिवलोकपुरी के क्षेत्रवासियों के साथ मेरठ कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
VIDEO NEWS | MEERUT || SHARDA EXPRESS
विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के दर्जनों सदस्य मवाना रोड की न्यू शिवलोकपुरी के रहने वाले दर्जनों क्षेत्रवासियों के साथ मेरठ कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि, नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की अनदेखी के चलते यहां रहने वाले क्षेत्रवासियों का जीवन नरकीय हो गया है। जगह-जगह गंदगी और कूड़े के ढ़ेर लगे हुए हैं, जबकि, जल-भराव के चलते अब विभिन्न प्रकार की बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। वहीं, मुख्य मार्गों पर रास्ता बदहाल होने से झोड़ बनता जा रहा है। जिसके चलते यहां से निकलने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि, भ्रष्टाचार का अड्डा बने नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी शहर की जनता सुनवाई करने के बजाय एसी कमरों में बैठकर केवल दिशा-निर्देश जारी करते रहते हैं। जबकि, शहर की जनता नरकीय जीवन जीने के लिए मजबूर है।



