Homeउत्तर प्रदेशMeerutबढ़ती महंगाई और सिलेंडर की कीमतों का विरोध, मेरठ में आम आदमी...

बढ़ती महंगाई और सिलेंडर की कीमतों का विरोध, मेरठ में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। आम आदमी पार्टी ने बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के विरोध में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पार्टी ने आरोप लगाया कि घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी से आम जनता और छोटे व्यापारी गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं।

 

 

हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये और व्यावसायिक गैस सिलेंडर में 120 रुपये की वृद्धि की गई है। इस बढ़ोतरी से होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े छोटे कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

देश के कई हिस्सों से चिंताजनक आंकड़े सामने आ रहे हैं। मुंबई में लगभग 20 प्रतिशत होटल और रेस्टोरेंट पहले ही बंद हो चुके हैं, जबकि 50 प्रतिशत तक के बंद होने की आशंका है। दिल्ली-एनसीआर सहित अन्य राज्यों में भी हजारों छोटे व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस संकट के कारण देशभर में लगभग एक करोड़ लोग बेरोजगार हो सकते हैं।

पार्टी ने बताया कि भारत में उपयोग होने वाली लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी आयात की जाती है, जिसका एक बड़ा हिस्सा स्ट्रेट आॅफ हार्मुज के रास्ते आता है। वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहा है, जिससे कीमतें प्रभावित हो रही हैं।

आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि अमेरिका के दबाव में रूस से सस्ता तेल खरीदने में कमी करने के कारण देश को सालाना लगभग 8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। पार्टी ने अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों, जैसे ईरान पर हमलों और निर्दोष स्कूली बच्चों की मौत पर केंद्र सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठाए।

आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार से कई मांगें कीं। इनमें घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में की गई हालिया वृद्धि को तत्काल वापस लेना, पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ठोस और पारदर्शी नीति लागू करना, और गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी प्रदान करना शामिल है। पार्टी ने केंद्र सरकार से महंगाई पर नियंत्रण के लिए एक स्पष्ट और जवाबदेह नीति घोषित करने की भी मांग की।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts