HomeCRIME NEWSटकराने पर विवाद में फावड़ा मारकर युवक को किया घायल, मामले की...

टकराने पर विवाद में फावड़ा मारकर युवक को किया घायल, मामले की जांच में जुटी पुलिस

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा हरा में एक साधारण टकराव घटना ने हिंसक रूप ले लिया। कस्बा निवासी मस्जिद दूध लेने के लिए गली से जा रहा था। इसी दौरान उसकी टक्कर कस्बा निवासी सलीम से हो गई।

इस छोटी सी घटना को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि सलीम ने मस्जिद पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में मस्जिद के सिर पर गंभीर चोट आई।

परिजनों ने तुरंत घायल मस्जिद को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही थाने में शिकायत पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी ओर अस्पताल में घायल मस्जिद की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

सरूरपुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला का कहना है कि अभी विवाद का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि विवाद किस बात को लेकर था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts