HomeTrendingबीमारी से परेशान महिला ने खाया जहरीला पदार्थ

बीमारी से परेशान महिला ने खाया जहरीला पदार्थ

-

 इलाज के दौरान हुई मौत, जिला अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम


हमीरपुर। बीमारी से जूझ रही एक 58 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। महिला को मुस्करा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। मृतका महोबा जनपद में खरेला क्षेत्र के बसौंठ गांव की रहने वाली प्रेमा यादव थी।

प्रेमा यादव ने अपने सूने घर में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उनके पति बेनी प्रसाद यादव घर पहुंचे, तो उन्होंने प्रेमा को गंभीर हालत में पाया। वह तुरंत उन्हें मुस्करा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। मुस्करा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने प्रेमा का प्राथमिक उपचार किया और उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जब पति अपनी पत्नी को लेकर जिला अस्पताल के लिए निकलने वाले थे तभी प्रेमा ने दम तोड़ दिया।

बेनी प्रसाद यादव ने बताया कि उनकी पत्नी प्रेमा पिछले एक हफ्ते से बीमार चल रही थीं और उनका इलाज जारी था। बुधवार सुबह भी वह एक अन्य चिकित्सक से इलाज कराकर घर लौटी थीं। दोपहर में घर में अकेली होने पर उन्होंने यह कदम उठाया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts