HomeAccident Newsकार पर पलट गया ट्रोला , 6 लोगों की दर्दनाक मौत

कार पर पलट गया ट्रोला , 6 लोगों की दर्दनाक मौत

-

बीकानेर। सड़क हादसे का दिल दहला देने वाला मामला राजस्थान के बीकानेर शहर से आया है। यहां एक कार के ऊपर ट्रक ट्रेलर पलट गया जिस कारण कार में बैठे 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

राजस्थान के बीकानेर में ट्रक ट्रेलर के कार पर पलटने से 6 लोगों की मौत को लेकर उपखंड अधिकारी कविता गोदारा ने बयान दिया है। उन्होंने कहा- “देशनोक के पास एक दुर्घटना हुई है। घटना में एक कार में सवार 6 लोगों की मृत्यु हो गई है।

कुछ ही दिनों पहले राजस्थान के आबू रोड इलाके से भी दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई थी। तड़के हुए इस भीषण सड़क हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, हादसे में एक महिला के घायल होने की भी खबर आई थी। जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार कार के ट्रॉले से टकरा जाने के कारण ये भीषण हादसा हुआ और आधे दर्जन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।  कार में सवार 4 लोगों की जान मौके पर ही चली गई। इसके बाद दो लोगों की मौत अस्पताल में हुई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts