Homeउत्तर प्रदेशMeerutBIG NEWS MEERUT: सर्जिकल गोदाम में लगी भीषण आग...4 करोड़ का माल...

BIG NEWS MEERUT: सर्जिकल गोदाम में लगी भीषण आग…4 करोड़ का माल जलकर राख, सदमें से गोदाम मालिक की स्थिति गंभीर…

मेरठ के जाहिर कोलॉनी में सर्जिकल गोदाम में भीषण आग लगने से लगभग 4 करोड़ रूपए की दवाईयां जलकर राख हो गयी। सदमें में आने से गोदाम मालिक की भी स्थिति गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

-

मेरठ–  लोहिया नगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी स्थित सर्जिकल गोदाम में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गयी। आग से करीब 4 करोड़ रुपए की दवाईयां जलकर राख हो गयी हैं। जिससे भारी नुकसान हो गया। जिसे देखकर गोदाम मालिक के सदमें में आने से तबीयत खराब हो गयी, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव जई के रहने वाले वाहिद पुत्र मोबिन का इनायज़ा सर्जिकल के नाम से लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में सर्जिकल सामान का गोदाम मौजूद है। मंगलवार को वाहिद अपना गोदाम बंद कर अपने गांव चला गया था। देर रात अचानक गोदाम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।

विदेश में भी होती थी दवाईयां सप्लाई

मिली जानकारी के अनुसार वाहिद ने गोदाम एक प्राइवेट मकान को किराए पर लेकर बनाया गया था। जिसमें सर्जिकल आइटम के साथ-साथ दवाईयां भी मौजूद थी। दवाईयों की सप्लाई विदेश में भी की जाती थी।

लगभग 4 करोड़ का माल जलकर राख

इस दौरान गोदाम में मौजूद करीब 4 करोड़ रुपए का माल जलकर राख हो गया है। मामले की जानकारी मिलने पर वाहिद अपने गांव से गोदाम की ओर चला तो उसकी रास्ते में हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

सूचना पाकर मौके पर तीन दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने गोदाम के ताले तोड़कर घण्टों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं दमकल विभाग के अधिकारी आग के कारणों पता लगाने में जुट गए है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts